
Prep Time | १.३०-२ घंटा |
Cook Time | ६-१० मिनट |
Servings |
लोगो के लिए
|
Ingredients
- २ कप मैदा
- १/२ छोटा चम्मच नमक
- १ छोटा चम्मच दही
- १/४ छोटा चम्मच खाने का सोडा
- १ छोटा चम्मच चीनी
- १/२ दूध
- स्टफिंग
- २०० ग्राम पनीर घिसा हुआ
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/२ छोटा चम्मच चाट मसाला
Ingredients
|
![]() |
Instructions
- एक कटोरी में मैदा ले , उसमें नमक, दही, खाना सोडा, चीनी और दूध मिलाय और उसकी नरम लोई गूंद लें।
- लोई को भीगे कपड़े से ढक कर एक घन्टे के लिये रखें। ओवन बहुत गरम करें। लोई के पेढ़े बनाकर पाँच मिनट तक रहने दें। एक कटोरी में पनीर, नमक, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पवडर और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- लोई के हर पेढ़े को बेलकर छोटी पूरी बना लें, बीच में थोड़ा पनीर का मिश्रण रखें और किनारे साथ में लाकर गोल बना लें।
- इन भरे हुए बॉलों को पाँच मिनट तक रखें। फिर हर बॉल को बेलकर छह इन्च का कुल्चा बना लें, उनहे बेकिंग ट्रे पर रखें, सबपर भीगा हाथ फिराएँ और थोड़ा लाल मिर्च पावडर छिड़कें।
- गरम ओवन में पाँच से सात मिनट तक बेक होने दें। हर कुल्चे पर थोड़ा मक्खन लगाएँ और गरमागरम परोसें।